Realme ने किया कमाल, लॉन्च किया 14,000 रुपये से भी सस्ता 5G फोन, इसमें है 4GB रैम और 5,000mAh बैटरी

Realme ने किया कमाल, लॉन्च किया 14,000 रुपये से भी सस्ता 5G फोन, इसमें है 4GB रैम और 5,000mAh बैटरी



Realme ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन Realme V11 पेश किया है। यह कंपनी का अफॉर्डेबल 5G फोन है जिसने मिडबजट में एंट्री ली है। इंडियन करंसी अनुसार ​रियलमी वी11 की कीमत सिर्फ 13,500 रुपये के करीब है। रियलमी की ओर से यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में एंट्री ले सकता है। कम कीमत और 5जी सपोर्ट के साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमनसिटी 700 चिपसेट और 5,000एमएएच बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।Realme V11 को लेटेस्ट एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का डायमनसिटी 700 ​चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट डुअल मोड 5G (SA/NSA) पर काम करता है। चीनी मार्केट में यह फोन फिलहाल 4 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए Realme V11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Realme V11 डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रियलमी वी11 चीन में 1199 युआन में लॉन्च हुआ है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है।

टिप्पणियाँ